hamaari zindagi men aashna khairaat men aa.e | हमारी ज़िंदगी में आश्ना ख़ैरात में आए

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

हमारी ज़िंदगी में आश्ना ख़ैरात में आए
बहुत हैरान हूँ मैं देख कर तुम साथ में आए

सितारे कह रहे थे लोग हमको छू नहीं सकते
मैं उतने खींच लाया हूँ कि जितने हाथ में आए

वही सफ़्हात में लिख कर सिफ़ारिश भी शिकायत भी
कहाँ से भीड़ ले कर के ये आधी रात में आए

यहाँ ख़ामोश हैं सहरा समुंदर आसमाँ बाराँ
हमें तो लग रहा है आज सब औक़ात में आए

  - Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Rahbar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

As you were reading Shayari by Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Writers

our suggestion based on Nikhil Tiwari 'Nazeel'

Similar Moods

As you were reading Rahbar Shayari Shayari