hamaara dil laga hai bas usii se | हमारा दिल लगा है बस उसी से

  - Kaviraj " Madhukar"

हमारा दिल लगा है बस उसी से
जिसे मतलब नहीं है आशिक़ी से

पडे़ है 'इश्क़ में हम आप ही के
हमें मतलब यहाँ बस आप ही से

तुम्हारे बाद सच में यार मेरे
मुझे मतलब नहीं रहता किसी से

कि तोडा़ आपने जबसे भरोसा
भरोसा उठ गया है दोस्ती से

तुम्हारा 'इश्क़ कोई और है तो
चली जाओ हमारी ज़िन्दगी से

  - Kaviraj " Madhukar"

Zindagi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Zindagi Shayari Shayari