jitna kahooñ utna ziyaada hai | जितना कहूँ उतना ज़्यादा है

  - Kaviraj " Madhukar"

जितना कहूँ उतना ज़्यादा है
वो लड़की इतनी सादा है

बस तुम सेे ही प्यार करूँँगा
तुम सेे ये मेरा वा'दा है

मेरा दिल अब मेरा कम है
मेरा दिल तेरा ज़्यादा है

जितनी सादा सूरत उसकी
दिल भी उतना ही सादा है

जबसे उसने मुझको छोड़ा
तबसे दिल पत्थर ज़्यादा है

  - Kaviraj " Madhukar"

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari