jo dil se bachcha hota hai | जो दिल से बच्चा होता है

  - Kaviraj " Madhukar"

जो दिल से बच्चा होता है
वो बेहद अच्छा होता है

इक मुझ पर ग़ुस्सा करने से
उसका जी हल्का होता है

इन लोगों से लड़ते हैं हम
तब जाकर रस्ता होता है

जो बस दिल से रिश्ता रक्खें
वो आशिक़ सच्चा होता है

दिल की बातें कह दीं उस सेे
अब देखेंगें क्या होता है

जब दिल आपस में जुड़ते हैं
तब रिश्ता पक्का होता है

  - Kaviraj " Madhukar"

Romance Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Romance Shayari Shayari