जो उस ने लिक्खा वो तो सब मिलता है

जो हम ने चाहा हम को कब मिलता है

देर लगे चाहें जितनी पर ये सच है
बेहद मिलता है यारों जब मिलता है

इस दुनिया में यारों सब कुछ मुमकिन है
कोशिश करते रहने से सब मिलता है

सबकी आँखों में जो कुछ भी मिलता हो
पर उस की आँखों में तो रब मिलता है

सब से ज़्यादा जिस को हम से मतलब था
कुछ दिन से तो वो भी जब तब मिलता है

जो सब मेरे दिल को अच्छा लगता है
हाँ उस की आँखों में वो सब मिलता है

— Kaviraj " Madhukar"

More by Kaviraj " Madhukar"

Other ghazal from the same pen

See all from Kaviraj " Madhukar" →

Mehnat Shayari Collection

Shers of mehnat shayari collection.

All Mehnat Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling