करूँँ कैसे तुम्हारे बिन गुज़ारा मैं
तुम्हारा हो चुका हूँ बस तुम्हारा मैं
न जाने अब तुम्हें किस का सहारा है
कि कल तक तो तुम्हारा था सहारा मैं
कि तुम से कम नहीं हूँ यार मैं भी हाँ
अगर हो चाँद तुम तो हूँ सितारा मैं
तुम्हारा हो चुका हूँ इक दफ़ा पहले
तुम्हारा हो रहा हूँ अब दुबारा मैं
— Kaviraj " Madhukar"















