kisi ka khyaal dil men pal chuka hai | किसी का ख़याल दिल में पल चुका है

  - Kaviraj " Madhukar"

किसी का ख़याल दिल में पल चुका है
दिया था 'इश्क़ का जो जल चुका है

तिरी ख़ातिर तिरा हर इक दिवाना
मिरी जाँ आग पर भी चल चुका है

हमारे पास तुम जबतक रहोगे
बुरा सा दौर तब तक टल चुका है

किसी भी हाल में वो जी सकेगा
तिरे गम में यहाँ जो पल चुका है

तुम्हीं से हो गया है 'इश्क़ मुझको
तुम्हीं में दिल मिरा ये ढ़ल चुका है

हुए बर्बाद हम भी 'इश्क़ में ही
हमें भी 'इश्क़ यारो ख़ल चुका है

  - Kaviraj " Madhukar"

Udas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Udas Shayari Shayari