mirii is zindagi ka aasraa tum | मिरी इस ज़िन्दगी का आसरा तुम

  - Kaviraj " Madhukar"

मिरी इस ज़िन्दगी का आसरा तुम
मिरी हिम्मत मिरा हो हौसला तुम

ज़माना जो कहे कहता रहे पर
नहीं हो हाँ नहीं हो बेवफ़ा तुम

कि चलती साथ में ख़ुशियाँ तुम्हारे
अकेले हो ख़ुशी का क़ाफ़िला तुम

हमारे बिन यहाँ तुम कुछ नहीं हो
हमारे साथ हो पर क़ाफ़िला तुम

तभी से रह रहे हम सेे ख़फ़ा सब
कि जबसे हो गये हम सेे ख़फ़ा तुम

तुम्हारा सोचते हैं हम भला ही
हमारा सोचते हो क्यूँ बुरा तुम

करेगा कल बहुत जो बे-वफ़ाई
उसी से कर रही हो क्यूँ वफ़ा तुम

  - Kaviraj " Madhukar"

Wafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Kaviraj " Madhukar"

As you were reading Shayari by Kaviraj " Madhukar"

Similar Writers

our suggestion based on Kaviraj " Madhukar"

Similar Moods

As you were reading Wafa Shayari Shayari