ha | हमें भी ग़म जरा तुमको सुनाना था

  - Raunak Karn

हमें भी ग़म जरा तुमको सुनाना था
हमें तो ज़ख़्म भी अपना दिखाना था

सभी फोटो तेरी हमने जलाई है
मगर तुमको न भूले ये बताना था

नज़र आए नहीं उनको कभी भी हम
नज़र में बस मेरी उनका ठीकाना था

रहा है ख़त्म डाटा फोन में उनके
अरे भाई यही उनका बहाना था

गई मुस्कान अब तो शक्ल से भी यूँँ
निगाहें कह रहे रौनक दीवाना था

  - Raunak Karn

DP Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Raunak Karn

As you were reading Shayari by Raunak Karn

Similar Writers

our suggestion based on Raunak Karn

Similar Moods

As you were reading DP Shayari Shayari