अब तक मेरा प्यार नहीं देखा उसने
या'नी कुछ भी यार नहीं देखा उसने
यूँँ तो मुझ को देखा है लेकिन मेरी
आँखों में इक बार नहीं देखा उसने
हर-दम मेरी हँसती सूरत देखी पर
भीतर का आज़ार नहीं देखा उसने
डरता हूँ, वो सीधी-सादी लड़की है
जिस्मों का व्यापार नहीं देखा उसने
पहले तो वो हर-दिन मिलने आती थी
पहले तो इतवार नहीं देखा उसने ?
Read Full