khuda banaa baitha aise paikar yaaron | ख़ुदा बना बैठा ऐसे पैकर यारों

  - Saahir

ख़ुदा बना बैठा ऐसे पैकर यारों
और नहीं लगता कुछ भी बेहतर यारों

मैने उसको यहाँ वहाँ ढूँढा लेकिन
वो बैठा था मेरे ही अंदर यारों

मेरी लकीरें मेरे हाथों तक ही हैं
वो निकल गया है इनसे बाहर यारों

उस लड़की ने मुझको हँसकर देखा है
निकल रहे हैं इक चींटी के पर यारों

मैं ईमान पे कैसे रह सकता हूँ दोस्त
मुझको काम मिला है ले देकर यारों

  - Saahir

Dosti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saahir

As you were reading Shayari by Saahir

Similar Writers

our suggestion based on Saahir

Similar Moods

As you were reading Dosti Shayari Shayari