us par gussa achha lagta hai | उस पर ग़ुस्सा अच्छा लगता है

  - Saahir

उस पर ग़ुस्सा अच्छा लगता है
उसका चेहरा अच्छा लगता है

तुम पहली लड़की हो जिसे मुझ पे
ग़ुस्सा करना अच्छा लगता है

बच्चों में बच्चा बन जाता हूँ
बच्चा बनना अच्छा लगता है

बचपन में बोझा लगता था जो
अब वो बस्ता अच्छा लगता है

नौकरी मिलने पर सबको अपने
घर का रस्ता अच्छा लगता है

'इश्क़ दुबारा करके तो देखो
'इश्क़ दुबारा अच्छा लगता है

तुम ख़ंजर से दूर रहो साहिर
तुमको मरना अच्छा लगता है

  - Saahir

Valentine Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saahir

As you were reading Shayari by Saahir

Similar Writers

our suggestion based on Saahir

Similar Moods

As you were reading Valentine Shayari Shayari