ik teri dastaras men aane ko | इक तेरी दस्तरस में आने को

  - Rohit tewatia 'Ishq'

इक तेरी दस्तरस में आने को
भूल बैठे हैं हम ज़माने को

ऐसे इंकार भी तो ठीक नहीं
एक मौक़ा तो दे दिवाने को

अब कोई शौक़ भी नहीं मेरा
ख़र्च करता हूँ पर कमाने को

आज वो ख़ुद उदास रहता है
कल जो कहता था मुस्कुराने को

वो है मेयार 'इश्क़ का जानाँ
लोग मरते हैं बस निभाने को

  - Rohit tewatia 'Ishq'

I love you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading I love you Shayari Shayari