meraa nuksaan jitna ho raha hai | मेरा नुक़सान जितना हो रहा है

  - Rohit tewatia 'Ishq'

मेरा नुक़सान जितना हो रहा है
इरादा और पक्का हो रहा है

तेरी ख़ुशबू के मानी ढूँढने को
सभी फूलों में झगड़ा हो रहा है

नज़र में आ गया हूँ मैं किसी की
अब उसके दिल पे क़ब्ज़ा हो रहा है

मेरे जैसों ने बस की है मोहब्बत
मेरे जैसों से धोका हो रहा है

तेरे रुकने से मंज़िल देखता हूँ
मेरे चलने से रस्ता हो रहा है

मुहब्बत को मुसीबत कहने वालों
तुम्हें ख़ुद पर भरोसा हो रहा है

ख़ुदा इक शख़्स ही तो चाहता हूँ
ये मेरा ‘'इश्क़’ ज़ाया' हो रहा है

  - Rohit tewatia 'Ishq'

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari