yaaron mujhko toko mat bas rone do | यारों मुझको टोको मत बस रोने दो

  - Rohit tewatia 'Ishq'

यारों मुझको टोको मत बस रोने दो
याद में उसकी प्यासी आँख भिगोने दो

उसको शायद लगता है मैं भूल गया
बस पलकों में थोड़े अश्क पिरोने दो

बाद में चाहे मौत की नींद सुला देना
पहले माँ के आँचल में तो सोने दो

अच्छे दिलों को प्यार करूँँगा अबके मैं
पहले-पहले 'इश्क़ के दाग़ तो धोने दो

धोख़ा है या प्यार पता ख़ुद लग जाए
दीवानों को ऐसे जादू-टोने दो

  - Rohit tewatia 'Ishq'

I Miss you Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rohit tewatia 'Ishq'

As you were reading Shayari by Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Writers

our suggestion based on Rohit tewatia 'Ishq'

Similar Moods

As you were reading I Miss you Shayari Shayari