aap se ham door hain majboor hain | आप से हम दूर हैं मजबूर हैं

  - Shajar Abbas

आप से हम दूर हैं मजबूर हैं
बा-ख़ुदा मजबूर हैं मजबूर हैं

मुख़्तसर ये है हमारी दास्ताँ
ग़मज़दा रंजूर हैं मजबूर हैं

हज़रत-ए-दिल अब नहीं चल पाएँगे
रंज-ओ-ग़म से चूर हैं मजबूर हैं

हिज्र फ़ुर्क़त ये जुदाई और फ़िराक़
'इश्क़ के दस्तूर हैं मजबूर हैं

दिल की धड़कन इतना कह के रुक गई
हम शजर माज़ूर हैं मजबूर हैं

  - Shajar Abbas

Bebas Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Bebas Shayari Shayari