dushmanon ne 'ishq ke kya kar dii haalat qais ki | दुश्मनों ने 'इश्क़ के क्या कर दी हालत क़ैस की

  - Shajar Abbas

दुश्मनों ने 'इश्क़ के क्या कर दी हालत क़ैस की
क़ैस पर गिर्या-कुनाँ हैं देखो ग़ुर्बत क़ैस की

शहर-ए-ना-पुरसाँ में ले आया मुक़द्दर क़ैस को
किर्दगार-ए-दो-जहाँ करना हिफाज़त क़ैस की

मुँह को आता है कलेजा मेरा बे ग़ुस्ल-ओ-कफ़न
हाल-ए-अफ़सुर्दा में हैं सहरा में मय्यत क़ैस की

मर के राह-ए-इश्क़ में मिलती है आशिक़ को हयात
भूल मत जाना जवानों ये नसीहत क़ैस की

ख़ून-ए-ना हक़ जो बहा है लाएगा वो इंक़लाब
राइगाँ हरगिज़ न जाएगी शहादत क़ैस की

करने से पहले कुदूरत सोच लेना क़ैस से
ले के जाएगी जहन्नम में कुदूरत क़ैस की

अपने घर से दस्त-ए-चप में 'इश्क़ का परचम लिए
नौजवाँ निकले हैं लैला करने नुसरत क़ैस की

सल्तनत पे 'इश्क़ की रोज़-ए-अजल से हश्र तक
देखना बाक़ी रहेगी ये हुकूमत क़ैस की

हज़रत-ए-राँझा हों वो के हज़रत-ए-फ़रहाद हों
हर किसी पे दोस्तों वाजिब है बैअत क़ैस की

वक़्त रहते गर नहीं बेदार होते हम शजर
मुंहदिम कर देते दुनिया वाले तुर्बत क़ैस की

  - Shajar Abbas

Nigaah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Nigaah Shayari Shayari