bastii sukhun kii aise hai bas meer ke baghair | बस्ती सुख़न की ऐसे है बस मीर के बग़ैर

  - Shajar Abbas

बस्ती सुख़न की ऐसे है बस मीर के बग़ैर
बेकार जैसे आँखें हैं तनवीर के बग़ैर

देखा है मैंने शाख़ पे मुरझाए फूल को
बेचैन दिल है ख़्वाब की ताबीर के बग़ैर

भर जाए दिल तो 'इश्क़ का पहला उसूल है
तर्क-ए-तअल्लुक़ात हो ताख़ीर के बग़ैर

आवाज़ आ रही है ये सहरा से क़ैस की
राँझा नहीं जिएगा कभी हीर के बग़ैर

तेरे लिए तबीब 'अजब है मगर है सच
ज़ख़्मी जिगर किया गया शमशीर के बग़ैर

  - Shajar Abbas

Khushboo Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Khushboo Shayari Shayari