chal ab ye qasam kha ke bataa khaima-e-dil men | चल अब ये क़सम खा के बता ख़ैमा-ए-दिल में

  - Shajar Abbas

चल अब ये क़सम खा के बता ख़ैमा-ए-दिल में
हम दर्द मेरा कोई न था ख़ैमा-ए-दिल में

इक दिन ये 'अजब शोर हुआ ख़ैमा-ए-दिल में
सब जल गया कुछ भी न रहा ख़ैमा-ए-दिल में

दहलीज़-ए-मोहब्बत पे तड़पते हुए जज़्बे
मैं छोड़ के वापस न गया ख़ैमा-ए-दिल में

ऐसे न मरे घुट के कोई जैसे मरे हम
जज़्बात ये करते हैं दुआ ख़ैमा-ए-दिल में

ग़श खा के शजर गिरने लगे ख़्वाब ज़मीं पर
जब जज़्बे की मय्यत को रखा ख़ैमा-ए-दिल में

  - Shajar Abbas

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari