firaq-e-yaar ho jis | फ़िराक़-ए-यार हो जिस

  - Shajar Abbas

फ़िराक़-ए-यार हो जिस
में विसाल-ए-यार न हो
ज़मीन-ए-दिल पे मोहब्बत का वो मज़ार न हो

गुमान-ए-यार की चादर हो दिल के सर पे पड़ी
ख़ुदा ये शहर-ए-ग़रीबाँ में शर्मसार न हो

मकीन-ए-ख़ैमा-ए-क़ल्ब-ए-हज़ीं हों लश्कर-ए-ख़्वाब
निगाह-ए-चश्म-ए-ख़िरद को ये ना गवार न हो

शिफ़ा-ए-कामिला तब तक न पाए ज़ख़्म-ए-जिगर
कि जब तलक दिल-ए-नादाँ को इफ़्तिख़ार न हो

ख़ुदा-ए-यकता हूँ महव-ए-दुआ मोहब्बत में
कोई भी बर सर-ए-बाज़ार संगसार न हो

लहू से लिख दूँ मोहब्बत की दास्तान शजर
मेरी वफ़ा पे अगर तुमको एतिबार न हो

ये कह के रख दिया शाने पे दिल के हाथ शजर
पलट के आएगा वो दिल तू बे क़रार न हो

  - Shajar Abbas

Eitbaar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Eitbaar Shayari Shayari