ghazal hai saari meri sogwaar aa jaao | ग़ज़ल है सारी मेरी सोगवार आ जाओ

  - Shajar Abbas

ग़ज़ल है सारी मेरी सोगवार आ जाओ
रदीफ़ कहती है ये बार बार आ जाओ

कलेजा चाक है मरहम रखो रफ़ू करके
है दर्द-ए-इश्क़ मेरा बे-शुमार आ जाओ

उजड़ गया है गुलिस्तान सब मेरे माली
तुम अपने साथ में लेकर बहार आ जाओ

बहुत अकेला हूँ कोई भी मेरा यार नहीं
मुझे बनाने तुम अपना निगार आ जाओ

लगे हैं ख़ार जो इस दिल में राह-ए-फ़ुर्क़त पे
निकालने वो मेरे दिल से ख़ार आ जाओ

दिल-ए-ग़रीब मेरा बार बार कहता है
मेरे हबीब मेरे ग़म गुसार आ जाओ

शजर ये कौन सदा दे रहा है रो रोकर
मेरे हबीब मेरे जांँ निसार आ जाओ

  - Shajar Abbas

Udasi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Udasi Shayari Shayari