janaab-e-nooh ke jaisi mujhe hayaat bhi de | जनाब-ए-नूह के जैसी मुझे हयात भी दे

  - Shajar Abbas

जनाब-ए-नूह के जैसी मुझे हयात भी दे
विसाल-ए-यार हो जिस
में कोई वो रात भी दे

सुख़नवरी के हुनर से मुझे नवाज़ दिया
मेरे इलाही मुझे अब ग़ज़ल-सिफ़ात भी दे

ख़ुदा ने तुझको नवाज़ा है हुस्न-ए-मुतलक़ से
तो अपने हुस्न की थोड़ी सी तू ज़कात भी दे

अता किया है जिसे तूने चाँद सा चेहरा
नज़र में उसकी इलाही कुछ इल्तिफ़ात भी दे

शब-ए-दराज़ में गुज़री है सारी उम्र-ए-शजर
मेरे शजर को ख़ुदाया शब-ए-बरात भी दे

  - Shajar Abbas

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari