जब से दिल की लुट गई है राजधानी हाए हाए
है हयात-ए-शा'इरा भी राएगानी हाए हाए
पेश-ए-ख़िदमत है हमारा ये दिल-ए-नाज़ुक हुज़ूर
इस पे चाहे जैसे करिए हुक्मरानी हाए हाए
दस्त बस्ता इल्तिजा है कुछ तो बोलो जान-ए-दिल
जान ले लेगी तुम्हारी बे-ज़बानी हाए हाए
ख़्वाब-ए-ग़फ़लत में गँवा कर कुल हयात-ए-जाविदाँ
कर रहे हैं अब मलाल-ए-ज़िंदगानी हाए हाए
हो रही हों जैसे बे मौसम शरर की बारिशें
ऐसी लगती है हमें ये गुल-फ़िशानी हाए हाए
मर के राह-ए-इश्क़ में देखो ज़रा बाद-ए-क़ज़ा
क़ैस ने पा ली हयात-ए-जावेदानी हाए हाए
है बपा सीने में मातम अब दिल-ए-मरहूम का
ख़त्म मुर्शिद हो गई है सोज़-ख़्वानी हाए हाए
हुस्न वाले लूट लेंगे सब तेरा चैन-ओ-सुकूँ
गर दिल-ए-नादाँ करेगा मेज़बानी हाए हाए
'इश्क़ की तारीख़ में ऐ बादशाह-ए-सल्तनत
आशिक़-ए-बदनाम पर ये मेहरबानी हाए हाए
गुलशन-ए-ना-आफ़रीदा की निगाह-ए-ग़ौर से
रोज़ करते हैं शजर क्यूँँ बाग़बानी हाए हाए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Shajar Abbas
our suggestion based on Shajar Abbas
As you were reading Mausam Shayari Shayari