takta hai shajar rastaa teraa aath november | तकता है शजर रस्ता तेरा आठ नवंबर

  - Shajar Abbas

तकता है शजर रस्ता तेरा आठ नवंबर
एहसान कर अब जल्दी से आ आठ नवंबर

देती है ये पैग़ाम-ए-वफ़ा आठ नवंबर
पुर नूर है ये कितनी फ़ज़ा आठ नवंबर

पूछा गया तारीख़ है क्या सालगिरह की
तो मैंने जवाबन ये कहा आठ नवंबर

हर लम्हा मेरे होंठों पे बस ये ही दुआ है
ख़ुशियों से भरी आए सदा आठ नवंबर

ये रोज़-ए-विलादत है शजर एक परी का
है रोज़-ये-अफ़ज़ल यूँँ बड़ा आठ नवंबर

  - Shajar Abbas

Beti Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Beti Shayari Shayari