vo sitam mujhpe karne waala hai | वो सितम मुझपे करने वाला है

  - Shajar Abbas

वो सितम मुझपे करने वाला है
दिल पे सदमा गुज़रने वाला है

चूम आया हूँ मैं लबों से उसे
फूल वो अब बिखरने वाला है

शक्ल ले के वो एक आयत की
मेरे दिल पर उतरने वाला है

शोर होता है दिल की बस्ती में
मुझ
में इक शख़्स मरने वाला है

क़ैद सय्याद कर चुका है शजर
अब मेरे पर कतरने वाला है

  - Shajar Abbas

Jafa Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Jafa Shayari Shayari