ye sochkar main pareshaan hooñ aaj kya na kiya | ये सोचकर मैं परेशाँ हूँ आज क्या न किया

  - Shajar Abbas

ये सोचकर मैं परेशाँ हूँ आज क्या न किया
तमाम दिन ढला और तेरा तज़किरा न किया

सनम को हमने सनम ही रखा तमाम हयात
सनम को हमने कभी दोस्तों ख़ुदा न किया

बस अपनी ज़ीस्त में लिक्खा फ़िराक़ क़ुदरत ने
कभी विसाल गवारा तेरा मेरा न किया

किया था आपने वा'दा मेरे तहफ़्फ़ुज़ का
मलाल आपने वा'दा मगर वफ़ा न किया

तुझे बसा लिया क़ल्ब-ए-हज़ीं की धड़कन में
कभी भी ख़ुद से तुझे एक पल जुदा न किया

हर इक को दे दी जगह दिल में तुमने हँसते हुए
खुला रखा ये कभी बंद रास्ता न किया

फ़रेब-ओ-रंज-ओ-सितम और फ़िराक़ सहते रहे
कभी किसी से शजर आपने गिला न किया

  - Shajar Abbas

Manzil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Manzil Shayari Shayari