karte the jisse mohabbat beshumaar | करते थे जिससे मोहब्बत बेशुमार

  - Shajar Abbas

करते थे जिससे मोहब्बत बेशुमार
हो गई है उससे नफ़रत बेशुमार

जो भी मिलना चाहे मिल ले आन कर
आज कल हम पे है फ़ुर्सत बेशुमार

दिल की धड़कन कह रही है बारहा
'इश्क़ के दुश्मन पे लानत बेशुमार

लाओ दे दो हुस्न की थोड़ी ज़कात
हुस्न की तुम पे है दौलत बेशुमार
'इश्क़ करिए क़ैस के जैसे शजर
आपकी भी होगी शोहरत बेशुमार

  - Shajar Abbas

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shajar Abbas

As you were reading Shayari by Shajar Abbas

Similar Writers

our suggestion based on Shajar Abbas

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari