इन्हें मालूम है रुतबा हमारा

सो ये सुनते नहीं रोना हमारा

बिता दी उम्र सारी इस गुमाँ में
अभी तो ज़िंदा है रिश्ता हमारा

तेरी तस्वीर जब होती थी इस
में
भरा ही रहता था बटवा हमारा

वो वाली बेंच पर तुम बैठना सिर्फ़
वहाँ पर नाम लिख देना हमारा

मुहब्बत में गुज़ारी थी जवानी
बुढ़ापे में हुआ झगड़ा हमारा

— Asad Khan

More by Asad Khan

Other ghazal from the same pen

See all from Asad Khan →

Relationship Shayari Collection

Shers of relationship shayari collection.

All Relationship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling