दो घड़ी प्यार जताता है चला जाता है

वो मुझे यार बनाता है चला जाता है

चुगने देता है परिंदों को भले हर दाने
फिर वहाँ जाल बिछाता है चला जाता है

रोज़ आता वो मेरे दुख में सियासत करने
ख़ुद को हमदर्द बताता है चला जाता है

चूक होती नहीं उस का भी यही कारण है
तीर आँखों से चलाता है चला जाता है

आप तो ख़ैर तवज्जोह भी नहीं देते हैं
वो भले हाथ मिलाता है चला जाता है

धूप में देर से चलते हुए थक जाता है
फिर भी वो पाँव बढ़ाता है चला जाता है

— Shivsagar Sahar

More by Shivsagar Sahar

Other ghazal from the same pen

See all from Shivsagar Sahar →

Friendship Shayari Collection

Shers of friendship shayari collection.

All Friendship Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling