है मुझे ये बद-गुमानी

कर रहा हूँ शेर-ख़्वानी

जावेदां ठहरी मोहब्बत
और ये दुनिया है फ़ानी

आँख से निकले भला क्या
हो चुका है ख़ून पानी

चाँद तारे, तेरा दामन
सारी बातें आसमानी

ठोकरें खाईं हैं दर दर
ख़ाक हर कूचे की छानी

क्या 'सुमित' करना है आगे
शा'इरी आतिश-फ़िशानी

— Sumit Panchal

More by Sumit Panchal

Other ghazal from the same pen

See all from Sumit Panchal →

Eid Shayari Collection

Shers of eid shayari collection.

All Eid Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling