अगर ये है दुनिया मुबारक तुम्हीं को

यहाँ मुस्कुराना मुबारक तुम्हीं को

किसी ने कहा है मुबारक हो भाई
मुबारक तुम्हारा मुबारक तुम्हीं को

तुम्हारी मुहब्बत तुम्हारी ये शर्तें
तुम्हारा ये सौदा मुबारक तुम्हीं को

बहुत क़ीमती हैं मुझे लफ़्ज़ मेरे
ये मतला ये मक़्ता मुबारक तुम्हीं को

हमें अब ज़माने से मतलब नहीं है
तुम्हारा ज़माना मुबारक तुम्हीं को

मुझे तो ख़ुशी है कि बेटी हुई है
तुम्हारा ये बेटा मुबारक तुम्हीं को

— Sunny Seher

More by Sunny Seher

Other ghazal from the same pen

See all from Sunny Seher →

Ijazat Shayari

Shers of ijazat.

All Ijazat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling