हम किए का सिला नहीं पाए
बे-वफ़ा से वफ़ा नहीं पाए
नब्ज़ देखी मिरी हकीमों ने
मर्ज़ मेरा बता नहीं पाए
तुम से होकर जुदा बताए कोई
कौन सी हम सज़ा नहीं पाए
धमकी देते थे भूल जाने की
मेरा नंबर भुला नहीं पाए
दुख है ये तेरे फैसले पर हम
अपनी मर्ज़ी चला नहीं पाए
— Aarush Sarkaar















