तराज़ू हाथ में लो भाव को अब तोलना होगा

अभी तक चुप रहे थे तुम मगर अब बोलना होगा

तुम्हारी इस दशा ने ही बिगाड़ा है सभी कुछ तो
लगी है गाँठ जो गहरी इसे अब खोलना होगा

किसी से मत डरो आगे बढ़ो वो भेद खोलो अब
तुम्हें अब छोड़ कर सब भय यहाँ पर बोलना होगा

— Vishakt ki Kalam se

More by Vishakt ki Kalam se

Other ghazal from the same pen

See all from Vishakt ki Kalam se →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling