शक्कर भी अब कॉफी में कम-तर रखता हूँ

पहले उन के गालों को चख कर रखता हूँ

रखता हूँ सब के नंबर कॉपी में लिख कर
उन का नंबर मैं दिल के अंदर रखता हूँ

वो हो जाते है मुझ से ग़ुस्सा पल भर में
गर मैं कोई लड़की का नंबर रखता हूँ

माँ शर्माती कहने से मुझ-को पैसों का
फिर मैं बटुए में पैसे छुप कर रखता हूँ

पापा रो देते बच्चों से ये कहने में
मत लड़ना आपस में जो ये घर रखता हूँ

— ZafarAli Memon

More by ZafarAli Memon

Other ghazal from the same pen

See all from ZafarAli Memon →

Dil Shayari

Shers of dil.

All Dil Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling