aap aaiine ko naahaq hi badlne pe adi ho | आप आईने को नाहक़ ही बदलने पे अड़ी हो

  - Aatish Indori

आप आईने को नाहक़ ही बदलने पे अड़ी हो
दोष आईने का क्या जब धूल चेहरे पर पड़ी हो

पूरा घर बिखरा पड़ा है नींद आँखों में पड़ी है
सच बताओ रात-भर तुम किन ख़यालों से लड़ी हो

राह कोई भी चलो पर लौटने की राह रखना
याद रखना यह नसीहत 'उम्र में माना बड़ी हो

धार चाक़ू पे लगाने की ज़रूरत क्यूँँ है जानाँ
हारने तुमको दिया क्या जब भी तुम मुझ सेे लड़ी हो

  - Aatish Indori

Raasta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Aatish Indori

As you were reading Shayari by Aatish Indori

Similar Writers

our suggestion based on Aatish Indori

Similar Moods

As you were reading Raasta Shayari Shayari