'इश्क़ होने में समय तो घड़ी भर लगता है
पर ये घटने में तवील एक सफ़र लगता है
बंदिशें थोप दी हैं इतनी मेरे बच्चों ने
अब ये घर मुझको किसी और का घर लगता है
ख़ूब आराम से बीते हैं बुढ़ापा मेरा
यह बुज़ुर्गों की दुआओं का असर लगता है
रास करने यूँँ ही ये लोग नहीं आते हैं
तू परिंदों को घनादार शजर लगता है
आप इक काम करें फ़ोन चलाना सीखें
जानिए ख़ुद ही की बाज़ार किधर लगता है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Aatish Indori
our suggestion based on Aatish Indori
As you were reading Ishq Shayari Shayari