kise fursat-e-mah-o-saal hai ye sawaal hai | किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है

  - Abbas Qamar

किसे फ़ुर्सत-ए-मह-ओ-साल है ये सवाल है
कोई वक़्त है भी कि जाल है ये सवाल है

न है फ़िक्र-ए-गर्दिश-ए-आसमाँ न ख़याल-ए-जाँ
मुझे फिर ये कैसा मलाल है ये सवाल है

वो सवाल जिसका जवाब है मेरी ज़िन्दगी
मेरी ज़िन्दगी का सवाल है ये सवाल है

मैं बिछड़ के तुझ सेे बुलंदियों पे जो पस्त हूँ
ये उरूज है कि ज़वाल है ये सवाल है

  - Abbas Qamar

Gham Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abbas Qamar

As you were reading Shayari by Abbas Qamar

Similar Writers

our suggestion based on Abbas Qamar

Similar Moods

As you were reading Gham Shayari Shayari