कौन शजर को तोड़ गया वीरानी में

एक परिंदा रखना था निगरानी में

इस रिश्ते को इतना भी आसान न कर
ज़्यादा मुश्किल होती है आसानी में

शहज़ादी के हिस्से में भी दुख आए
बदलूँगा उस का किरदार कहानी में

होंठ मेरे आज़ाद हुए सहराओं से
और ख़ुदा ने प्यास मिला दी पानी में

— Abhishar Geeta Shukla

More by Abhishar Geeta Shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishar Geeta Shukla →

Dard Shayari

Shers of dard.

All Dard Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling