मोहब्बत में नए लड़के वफ़ा कह कर

वही ग़लती करेंगे पर नया कह कर

बहुत मुश्किल नहीं है भूलना कुछ भी
भुला ही देंगे तुम को हादसा कह कर

ये किस की चाल में आईं नई नस्लें
उदासी बेच दी किस ने दवा कह कर

करोगी क्या तुम्हारी बेटियों को जब
कोई आवाज़ देगा बे-वफ़ा कह कर

— Abhishar Geeta Shukla

More by Abhishar Geeta Shukla

Other ghazal from the same pen

See all from Abhishar Geeta Shukla →

Dushman Shayari

Shers of dushman.

All Dushman Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling