vo to achha hai ghazal teraa sahaara hai mujhe | वो तो अच्छा है ग़ज़ल तेरा सहारा है मुझे

  - Abrar Kashif

वो तो अच्छा है ग़ज़ल तेरा सहारा है मुझे
वर्ना फ़िक्रों ने तो बस घेर के मारा है मुझे

जिसकी तस्वीर मैं काग़ज़ पे बना भी न सका
उसने मेहँदी से हथेली पे उतारा है मुझे

ग़ैर के हाथ से मरहम मुझे मंज़ूर नहीं
तुम मगर ज़ख़्म भी दे दो तो गवारा है मुझे

  - Abrar Kashif

Tasweer Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Abrar Kashif

As you were reading Shayari by Abrar Kashif

Similar Writers

our suggestion based on Abrar Kashif

Similar Moods

As you were reading Tasweer Shayari Shayari