किसी का दिल ही मिल जाए हमारी बात कर लेना

नहीं मिलता हो फिर हम को तुम अपने साथ कर लेना

मोहब्बत में भी देखो अब बहुत बेरोज़गारी है
जगह जैसे ही ख़ाली हो हमारी बात कर लेना

अगर ये बात है तो फिर जहाँ चाहे बुला लेना
तुम्हारा मन करे जब भी कि दो दो हाथ कर लेना

बहुत मासूम सा है वो अरे अब छोड़ दो उस को
तुम्हें जो कुछ भी करना है हमारे साथ कर लेना

अरे अब छूट मिलती है मोहब्बत के भी सौदे में
अगर अब की वो मिल जाए तो पक्की बात कर लेना

जहाँ भी मन करेगा तुम वहाँ रोओगे ये थोड़ी
ज़माना छोड़कर तुम तो कहीं बरसात कर लेना

— Prashant Kumar

More by Prashant Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Prashant Kumar →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling