chahta to tha udhar main bhi nazar kar dekhna | चाहता तो था उधर मैं भी नज़र कर देखना

  - Afzal Sultanpuri

चाहता तो था उधर मैं भी नज़र कर देखना
आइना जब देखना तुम सज सँवर कर देखना

उस गली से आ रहा हूँ बस ज़रा भर देख कर
मैं यही तो चाहता हूँ फिर गुज़र कर देखना

कर रहा था घाव दिल पर साथ में ख़ामोश था
मैं बताता हूँ तुम्हें तुम उस पे मर कर देखना

अब सुकूँ जो ढूंढते हो यार तुम ऐसा करो
देखना फिर तुम कभी अफ़ज़ल सुधर कर देखना

  - Afzal Sultanpuri

Relationship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Relationship Shayari Shayari