चाल चलती थी वो छुपाते हुए
शर्म आई नहीं बताते हुए
मर गया एक शख़्स पीछे ही
मुड़के देखी नहीं वो जाते हुए
एक लड़का समझ नहीं पाया
मर गया वो भी ज़हर खाते हुए
आख़िरी बार मुझ सेे मिल लेना
'इश्क़ अपना मगर निभाते हुए
ख़ूब थी उसकी यार अंगड़ाई
ख़ूब लगती थी ज़ुल्म ढाते हुए
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri
our suggestion based on Afzal Sultanpuri
As you were reading Jafa Shayari Shayari