yahaañ jo hai hamaare roobroo hai | यहाँ जो है हमारे रूबरू है

  - Afzal Sultanpuri

यहाँ जो है हमारे रूबरू है
जिधर मैं देखता हूँ तू ही तू है

मुझे अपना बना ले यार मेरे
हमारी आख़िरी ये आरज़ू है

जिधर देखा उधर बस तुम दिखे हो
नज़ारा ये नज़ारा चार-सू है

तुम्हें तो देखना जैसे इबादत
हमारी आँख भी अब बा-वज़ू है

यक़ीनन कुछ मिनट थे पास मेरे
मगर अफ़ज़ल तुम्हारी मुश्क बू है

ज़रा सी बात से ही डर गया मैं
मुझे लगने लगा सच में अदू है

  - Afzal Sultanpuri

Aankhein Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Afzal Sultanpuri

As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri

Similar Writers

our suggestion based on Afzal Sultanpuri

Similar Moods

As you were reading Aankhein Shayari Shayari