दीन दुनिया में बेच खाएँगे
बाद उसके कहाँ को जाएँगे
कैसी सूरत बना के रक्खी है
शक्ल किसको भला दिखाएँगे
आँख से खून ही निकलता है
तेरा मातम हमीं मनाएँगे
जन्मदिन ये तुम्हें मुबारक हो
दास्ताँ हम तुम्हें सुनाएँगे
आख़िरी मरतबा मिलो जानाँ
शहर तेरे कभी न आएँगे
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Afzal Sultanpuri
our suggestion based on Afzal Sultanpuri
As you were reading Raksha bandhan Shayari Shayari