ज़िंदगी बेशुमार रस्ते हैं

ख़ुद को मुझ से गुज़ार रस्ते हैं

एक रस्ता है सिर्फ़ मस्जिद को
मय-कदे को हज़ार रस्ते हैं

काफ़िला मर रहा है सुनने को
बोल दे शह-सवार रस्ते हैं
इश्क़ ने ही कहा था मूसा को
हो जा दरिया के पार रस्ते हैं

इस इलाके में एक शाइ'र है
इस लिए सोगवार रस्ते हैं

— Ahmad Abdullah

More by Ahmad Abdullah

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Abdullah →

Dariya Shayari

Shers of dariya.

All Dariya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling