us ka apna hi karishma hai fusoon hai yuñ hai | उस का अपना ही करिश्मा है फ़ुसूँ है यूँँ है

  - Ahmad Faraz

उस का अपना ही करिश्मा है फ़ुसूँ है यूँँ है
यूँँ तो कहने को सभी कहते हैं यूँँ है यूँँ है

जैसे कोई दर-ए-दिल पर हो सितादा कब से
एक साया न दरूँ है न बरूँ है यूँँ है

तुम ने देखी ही नहीं दश्त-ए-वफ़ा की तस्वीर
नोक-ए-हर-ख़ार पे इक क़तरा-ए-ख़ूँ है यूँँ है

तुम मोहब्बत में कहाँ सूद-ओ-ज़ियाँ ले आए 'इश्क़ का नाम ख़िरद है न जुनूँ है यूँँ है

अब तुम आए हो मिरी जान तमाशा करने
अब तो दरिया में तलातुम न सुकूँ है यूँँ है

नासेहा तुझ को ख़बर क्या कि मोहब्बत क्या है
रोज़ आ जाता है समझाता है यूँँ है यूँँ है

शाइ'री ताज़ा ज़मानों की है में'मार 'फ़राज़'
ये भी इक सिलसिला-ए-कुन-फ़यकूँ है यूँँ है

  - Ahmad Faraz

Mashwara Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Faraz

As you were reading Shayari by Ahmad Faraz

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Faraz

Similar Moods

As you were reading Mashwara Shayari Shayari