सर-ब-ज़ानूँ कोई फ़नकार अलग बैठा है
मैं यहाँ हूँ मिरा किरदार अलग बैठा है
शहर में नामा-ए-तक़दीस लिखा जाएगा
मुतमइन हूँ मिरा इंकार अलग बैठा है
तेरी ता'रीफ़ में सब बोल रहे हैं लेकिन
इस पे हैरत है कि मेआ'र अलग बैठा है
ग़ैर-महफ़ूज़ हैं दीवार बनाने वाले
और शहंशह सर-ए-मीनार अलग बैठा है
अब दबाओगे तो पत्थर से निकल आएगी
एक आवाज़ का हक़दार अलग बैठा है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Ahmad Kamal Parvazi
our suggestion based on Ahmad Kamal Parvazi
As you were reading Shahr Shayari Shayari