तुम्हारी वापसी होने का अंदाज़ा न हो जाए

कहीं बिखरी हुई मिट्टी तर-ओ-ताज़ा न हो जाए

फ़रिश्तों तुम ने बे आवाज़ अंदेशे नहीं देखे
यही दीवार आगे बढ़ के दरवाज़ा न हो जाए

बड़ी ख़्वाहिश है फिर से ज़िंदगी हमवार करने की
मगर उस से कहीं मिस्मार शीराज़ा न हो जाए

अभी तक तो नतीजा भी पस-ए-दीवार है जानाँ
तिरी इस महवियत से कल का अंदाज़ा न हो जाए

शबाहत पे अदाकारी असर-अंदाज़ होती है
अभी तक तो ये चेहरा है कहीं ग़ाज़ा न हो जाए

— Ahmad Kamal Parvazi

More by Ahmad Kamal Parvazi

Other ghazal from the same pen

See all from Ahmad Kamal Parvazi →

Powerful Protest Shayari

Shers of powerful protest.

All Powerful Protest Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling