tu jo badla to zamaana bhi badal jaayega | तू जो बदला तो ज़माना भी बदल जाएगा

  - Ahmad Nadeem Qasmi

तू जो बदला तो ज़माना भी बदल जाएगा
घर जो सुलगा तो भरा शहर भी जल जाएगा

सामने आ कि मिरा 'इश्क़ है मंतिक़ में असीर
आग भड़की तो ये पत्थर भी पिघल जाएगा

दिल को मैं मुंतज़िर-ए-अब्र-ए-करम क्यूँँ रक्खूँ
फूल है क़तरा-ए-शबनम से बहल जाएगा

मौसम-ए-गुल अगर इस हाल में आया भी तो क्या
ख़ून-ए-गुल चेहरा-ए-गुलज़ार पे मल जाएगा

वक़्त के पाँव की ज़ंजीर है रफ़्तार-ए-'नदीम'
हम जो ठहरे तो उफ़ुक़ दूर निकल जाएगा

  - Ahmad Nadeem Qasmi

Paani Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Ahmad Nadeem Qasmi

As you were reading Shayari by Ahmad Nadeem Qasmi

Similar Writers

our suggestion based on Ahmad Nadeem Qasmi

Similar Moods

As you were reading Paani Shayari Shayari